मसूरी में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

मसूरी में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

स्थान : मसूरी
ब्यूरो रिपोर्ट

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर मसूरी कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच देने का काम किया। उन्होंने सूचना तकनीक, दूरसंचार और पंचायत सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक योगदान देकर भारत के विकास की दिशा तय की।

कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि राजीव गांधी का मसूरी से विशेष लगाव था और वे अक्सर यहां आते-जाते रहे। उनके कार्यों और विचारों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अमित गुप्ता और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निर्णयों से देश को नई गति मिली।

नेताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश में तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों की मजबूत नींव रखी गई, जिसका लाभ भी देश को मिल रहा है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और संगठन को और अधिक मजबूत करें।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।