कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर में 2 जून से भव्य शिवपुराण कथा और धार्मिक अनुष्ठान

कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर में 2 जून से भव्य शिवपुराण कथा और धार्मिक अनुष्ठान

स्थान : हल्द्वानी 
रिपोर्टर
: संजय जोशी

कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर में 2 जून से 12 जून तक भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्री शिवपुराण यज्ञ, दुर्गा द्वित्रिंशातमक नाम 32000 पाठ और माँ कामाख्या का 72 घंटे का विशेष हवन आयोजित होगा।

मंदिर के व्यवस्थापक पृथ्वीराज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक पंडित कृष्णानंद जोशी शास्त्री व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 1 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर से शुरू होकर रानीबाग तक निकाली जाएगी।

आयोजन के तहत 1 जून की रात्रि 8 बजे से पहाड़ी जागर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

2 जून से 12 जून तक प्रतिदिन सुबह नित्य पूजन और अभिषेक कार्यक्रम संपन्न होंगे। वहीं शाम 3 बजे से 6 बजे तक नियमित रूप से श्री शिवपुराण कथा आयोजित की जाएगी।

कथा के समापन के बाद प्रतिदिन आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

समस्त धार्मिक कार्यक्रम गजराज सिंह बिष्ट तथा मंदिर व्यवस्थापक पृथ्वीराज जी की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंदिर समिति का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बनेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।