


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज किसी शुभ समाचार से चिंता दूर होगी। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से भी राहत मिलेगी। आप अपनी सोच और समझदारी से हर समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या गुरु के सानिध्य में रहने से मानसिक शांति मिलेगी। दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल रहें, क्योंकि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। महिलाएं ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। कभी-कभी आपका गुस्सा और गलत शब्दों का प्रयोग रिश्ते खराब कर सकता है। बोलचाल में संयम रखना जरूरी है।


व्यवसाय- व्यवसाय में नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी। छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें, आपको कोई उचित समाधान मिल सकता है। काम में नई दिशा बनेगी।
लव- परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और डिनर आदि में समय बिताने से आपसी संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रही है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे और इससे सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि वापसी मिलने की संभावना कम रहेगी। कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवाओं को अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों का आकलन करते हुए ही आगे बढ़ना होगा।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलने से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक अनुमति लेने का अच्छा समय है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्तमान वातावरण और पॉल्यूशन से बचाव रखना जरूरी है। यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन सभी काम समय पर पूरे होने और सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। उत्साह बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है।
नेगेटिव- ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में संतोष रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता रह सकती है। किसी भी सरकारी नियम का उल्लंघन न करें। धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में लचीलापन लाने की जरूरत है। कोई रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े काम सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से काम में गति आएगी और प्रोडक्शन भी बढ़ेगा।
लव- घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेमपूर्ण बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल में धैर्य और संयम रखना ही ठीक है। वरना कार्यक्षमता में कमी महसूस होगी। खुद को उचित आराम जरूर दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी खास योजनाएं दिन की शुरुआत में ही बना लें। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन आपकी कार्यप्रणाली पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। युवाओं को लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है।
नेगेटिव- इस समय यात्रा करना नुकसानदायक रह सकता है। महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए जल्दबाजी न करें। व्यर्थ की गतिविधियों में ज्यादा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। अपनी क्षमता से ज्यादा उधार लेने से भी बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।


व्यवसाय- कारोबारी काम सुचारु रूप से चलते रहेंगे, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। आपकी कोई व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यभार से जुड़ा कोई मन मुताबिक बदलाव मिलने से खुशी महसूस होगी। काम में सावधानी रखें।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज लापरवाही बिल्कुल न करें। तनाव वाली बातों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्तित्व को और निखारेगा। आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता से मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ छोटी-छोटी बातों पर संबंधों में खटास न आने दें। कामकाज की अधिकता से स्वभाव में तल्खी और चिड़चिड़ापन रह सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। हर समस्या को धैर्य से सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यक्षेत्र का अंदरूनी माहौल व्यवस्थित रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में ज्यादा सावधानी की जरूरत है। कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। पार्टनरशिप की योजना को क्रियान्वित करने के लिए समय बेहतर है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने या बातचीत होने पर विचारों का सुखद आदान-प्रदान होगा।
स्वास्थ्य- अपने आराम और देखभाल के लिए भी समय निकालें। थकान और तनाव से शारीरिक कमजोरी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए आज की ग्रह स्थिति अनुकूल है। धन का प्रबंधन ठीक रखें, फायदा हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और तनाव से भी आज राहत मिलेगी। मन में स्थिरता और कामकाज में स्पष्टता रहेगी।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, इसलिए फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें और हालात का सामना करें। विद्यार्थी घर की किसी समस्या की वजह से पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- पार्टनरशिप से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित सभी मामलों पर अच्छी तरह विचार-विमर्श करें। अपनी व्यवसायिक समस्या अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा। समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें।
लव- घर-परिवार में संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से मुलाकात होने से मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान रह सकती है। समय-समय पर उचित आराम जरूर लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- धनदायक समय है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पेमेंट भी आसानी से मिल सकती है। थोड़ा प्रैक्टिकल होना जरूरी है। सबसे पहले अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें, फिर दूसरों के लिए समय निकालें। घर के रखरखाव से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- लेन-देन से जुड़ी गतिविधियां करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनजान न रहें। पड़ोसियों के साथ सोसाइटी से जुड़े मुद्दे पर विवाद हो सकता है। बच्चों को भी उचित समय देना जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां और परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में पेपर अच्छी तरह जांच लें। नौकरी में सहयोगियों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कोई इंक्वायरी भी हो सकती है।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। भारी और गरिष्ठ भोजन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई संभावनाएं बना रहा है। प्रतिष्ठित लोगों के सानिध्य में आप भविष्य से जुड़ी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक काम से जुड़ी योजना बनेगी और खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- इस समय कहीं भी पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना और उन पर रोक-टोक करना संबंधों में दूरी ला सकता है। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। युवा अपने टारगेट को हासिल करने पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार में मुनाफे की स्थिति रहेगी। विस्तार से जुड़ी योजनाओं के लिए उधार या लोन लेते समय दोबारा विचार करना जरूरी है। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे और लाभ भी रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- परिवार के लोगों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में फिर मधुरता आएगी। लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा कार्यभार लेने से बचें। इस समय इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यक्तिगत और व्यवसायिक योजनाओं को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। सुकून और शांति पाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का संकल्प भी ले सकते हैं।
नेगेटिव- व्यर्थ के मेलजोल बढ़ाने के बजाय काम से जुड़े संपर्क मजबूत रखना बेहतर रहेगा। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान रखें। समय धैर्य और शांति रखने का है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता मन शांत रखेगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में व्यस्तता रहेगी और व्यवसाय में मन मुताबिक गति आएगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग से जुड़े कामों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस आज थोड़े मंद रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनाएं या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी। तला-भुना और मसालेदार खानपान लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन का ज्यादा समय सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आपके कामों की सराहना होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों को लेकर चल रही समस्याएं किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से हल हो सकती हैं।
नेगेटिव- दिन के उत्तरार्ध में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। आज कहीं भी पैसा न लगाएं, क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। किसी से संबंध न बिगाड़ें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कार्यप्रणाली में परिवर्तन से जुड़ी योजनाओं पर अच्छी तरह विचार-विमर्श करें। कुछ मंदी की स्थिति रहेगी, लेकिन अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलतादायक रहेंगे।
लव- घर में सुख-शांति और तालमेल भरा माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद और कृपा से आपकी कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है। घर में कोई शुभ या मांगलिक काम संपन्न करने से जुड़ी योजना बनेगी। कोई व्यक्तिगत काम रुका हुआ है, तो आज उस पर काम करें। सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार न लें। समय के अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपका दायित्व है। आज किसी व्यक्तिगत काम की वजह से यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, जो लाभदायक भी साबित होगा। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार करना जरूरी है। कामकाजी महिलाओं को अपनी योग्यता जाहिर करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय अधिकारियों की सलाह जरूर लें।
लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से कुछ तनाव पैदा हो सकता है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान और पूरी नींद न लेने की वजह से माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। इससे दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो जाएगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलेगा। अगर किसी खास काम के लिए लोन लेने की प्लानिंग चल रही है, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- संबंध बनाते समय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से उचित दूरी बनाए रखना ही बेहतर है। आय के साधन बढ़ेंगे, लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे। ज्यादा व्यस्तता के कारण घर-परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सहयोग आपके काम में नुकसान नहीं होने देगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। संयम से काम लें।
लव- छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ गलतफहमी रह सकती है। आपसी बातचीत से इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है।
स्वास्थ्य- प्रतिस्पर्धा की वजह से डिप्रेशन या हीन भावना जैसी स्थिति बन सकती है। ज्यादा तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

