उदयनीधि स्टालिन के बयान पर हल्द्वानी में विरोध, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

उदयनीधि स्टालिन के बयान पर हल्द्वानी में विरोध, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनीधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्मा गया है। बयान को लेकर विभिन्न संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

मामले के विरोध में हल्द्वानी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उदयनीधि स्टालिन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

करणी सेना युवाशक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा जोगी ने कहा कि जिस विधानसभा में संविधान की शपथ ली जाती है, वहां सभी धर्मों के सम्मान की बात होनी चाहिए, लेकिन इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से धार्मिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, इसलिए सरकार को इस पर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

करणी सेना ने कहा कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की।

ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि भविष्य में इस प्रकार के विवादित बयानों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

फिलहाल मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।