

स्थान : जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट


जसपुर नगरपालिका एक बार फिर चर्चा में है। नई भवन तैयार होने के लगभग एक साल बाद भी नगरपालिका कार्यालय को पुराने और जर्जर भवन से ही संचालित किया जा रहा है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बिल्डिंग पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन उसके बावजूद अब तक शिफ्टिंग नहीं की गई है। इससे प्रशासनिक कार्यों की धीमी गति और लापरवाही को लेकर भी नाराजगी देखने को मिल रही है।


नगरपालिका के पुराने भवन की स्थिति जर्जर बताई जा रही है, जहां कर्मचारियों और आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक नई बिल्डिंग का उपयोग शुरू नहीं किया गया है।


इस मुद्दे को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब नया भवन पूरी तरह तैयार है तो उसे तुरंत उपयोग में क्यों नहीं लाया जा रहा।

उदयवीर सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि नई बिल्डिंग में कुछ अंतिम तैयारियों का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि फर्नीचर और अन्य आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद जल्द ही शिफ्टिंग की जाएगी।


उन्होंने यह भी दावा किया कि लगभग 8 से 10 दिनों के भीतर सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे और उसके बाद नगरपालिका कार्यालय को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।



नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से की जाएगी ताकि कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए।
फिलहाल, नई बिल्डिंग तैयार होने के बावजूद पुराने भवन से काम जारी रहने को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष बना हुआ है। लोग जल्द से जल्द नई बिल्डिंग में सेवाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

