रूपनगर त्रिपुरेश्वरी बालाजी मंदिर में मां बगलामुखी जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का हुआ आयोजन

रूपनगर त्रिपुरेश्वरी बालाजी मंदिर में मां बगलामुखी जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का हुआ आयोजन

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी

हल्द्वानी । श्री माता बगलामुखी जयंती के शुभ अवसर पर रूपनगर स्थित मां त्रिपुरेश्वरी बालाजी मंदिर में गुरुजी पूरन चंद्र पाठक के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा में भाग लिया और मां बगलामुखी के आशीर्वाद से पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर मंदिर में पहली बार मां बगलामुखी का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन और हवन संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के चरणों में सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा में भाग लिया और मां बगलामुखी के आशीर्वाद से पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।

धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा में भाग लिया और मां बगलामुखी के आशीर्वाद से पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।