कालाढूंगी में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

कालाढूंगी में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

स्थान : कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि कमोला के पास गुरुणी नाले के समीप आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्कर सिंह कार्की की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था और गुरुवार सुबह अपने घर लौट रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।