

स्थान :खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्टर – अशोक सरकार

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में खटीमा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में राज्य की अपर सचिव मायावती ढकरियाल ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।


अपर सचिव ने स्पष्ट कहा कि सीमांत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं, ग्रामीण सड़कों के निर्माण और प्रस्तावित हाई-टेक बस स्टेशन जैसी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई।

अपर सचिव ने कहा कि सभी योजनाओं की विस्तृत और नियमित प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि विकास कार्यों की निगरानी प्रभावी तरीके से की जा सके और गति बनी रहे।


उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि रुके हुए कार्यों को शीघ्र गति दी जाए और उनकी रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजी जाए।

बैठक में साफ किया गया कि शासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खटीमा जैसे सीमांत क्षेत्रों में चल रही सभी विकास योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हों और जनता को उनका सीधा लाभ मिले।

