खानपुर से चुनाव लड़ने के संकेत, संजय पाल ने विकास का किया वादा

खानपुर से चुनाव लड़ने के संकेत, संजय पाल ने विकास का किया वादा

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पाल ने खानपुर क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है।

संजय पाल ने कहा कि यदि खानपुर की जनता उन्हें विधायक बनाती है, तो वे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की है।

संजय पाल ने अपने पूर्व कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने अपने प्रयासों से टुल्लू पंप लगवाए थे, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

उन्होंने यह भी कहा कि खानपुर क्षेत्र में कई जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए हैं और आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

संजय पाल ने बताया कि वे वर्ष 1990 से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने अंत में कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो खानपुर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।