रुड़की में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग योजना की शुरुआत

रुड़की में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग योजना की शुरुआत

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की। भारत विकास परिषद रुड़की ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है।

इस योजना का शुभारंभ रुड़की के गौशाला परिसर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने इस जनकल्याणकारी प्रकल्प की विस्तृत जानकारी दी।

परिषद के संरक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक लाभार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी हाल की फोटो, आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र भेजना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

परिषद की सचिव निधि शांडिल्य ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और परिषद आगे भी इस तरह के जनहित कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी इस योजना को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया