

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

देश में महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर चिंता जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।


बाबा रामदेव ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण का गिरना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत जैसे देश में, जहां नारी को पूजनीय माना जाता है, वहां इस तरह की स्थिति उचित नहीं है। उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि धन की देवी लक्ष्मी, शक्ति की प्रतीक दुर्गा और सृजन की आधार माता हैं, जो महिलाओं की महत्ता को दर्शाता है।


उन्होंने आगे कहा कि ऐसे देश में महिलाओं को उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। उनका मानना है कि महिला आरक्षण पर जल्द से जल्द सकारात्मक प्रयास होने चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि महिलाओं को केवल 33 प्रतिशत नहीं, बल्कि 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए, ताकि वे देश की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त रूप से भागीदारी निभा सकें।
उनके इस बयान के बाद महिला आरक्षण को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को नया आयाम मिल गया है।


