

स्थान : बाज़पुर
रिपोर्टर : विशेष शर्मा

बाजपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे और 02 जिंदा कारतूस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, एसपी काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में 14 अप्रैल 2026 को कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा लेवड़ा नदी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा और अवैध असलहे बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सेरान अंसारी (22) और मोहम्मद अबूजर (20), निवासी रामनगर क्षेत्र, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कोतवाली बाजपुर में FIR दर्ज की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद अबूजर के खिलाफ पहले भी थाना भतरोजखान, अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशा और हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

