

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

शहर में गैस आपूर्ति व्यवस्था की अनियमितता और बढ़ती समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गहरी चिंता व्यक्त की है।


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान समय में गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों ने छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि जब तक गैस संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित छोटे व्यापारियों एवं वेंडर्स को सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इसके अलावा विवाह समारोहों में वर्तमान में दी जा रही दो गैस सिलेंडरों की सीमा बढ़ाने की भी मांग की गई है, जिससे सामाजिक आयोजनों में आ रही कठिनाइयों को कम किया जा सके।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गैस आपूर्ति को तुरंत नियमित किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस मौके पर महासचिव मोहम्मद अनस, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चौपाल, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन टम्टा और पूर्व प्रदेश महासचिव आसिफ अली सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


