


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपकी कोई योजना अमल में आने वाली है। बस उसे किसी के सामने ज्यादा जाहिर न करें। ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, इसका भरपूर लाभ उठाकर अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाएं। भाइयों या किसी करीबी संबंधी के साथ यात्रा या मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव- बात करते समय ध्यान रखें कि आपके शब्दों से कोई आहत न हो, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों और कामों पर नजर रखें और समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते रहें। आलस की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का बदलाव करना भी फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी में सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।
लव- घर-परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए भी खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- किसी तरह की एलर्जी या इंफेक्शन की आशंका है। मौसमी बदलाव से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई मनचाहा काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा जागेगा। युवा अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी समस्या का हल खोजने में सफल रहेंगे। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- समय के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरूरी है। आपका जरूरत से ज्यादा अनुशासित व्यवहार परिवार के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान की कोई जिद भी दिक्कत का कारण बनेगी। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर को प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल कोई बदलाव लाने की कोशिश न करें। स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। हालांकि कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। दूसरे व्यवसायियों के बीच आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग बना रहेगा। उनके साथ कुछ समय मनोरंजन और मौज-मस्ती में भी बीतेगा। संतान के विवाह से जुड़ी बाधा भी दूर हो सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। थकान और आलस्य जैसी स्थिति हावी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या और आदतों का खास अवलोकन कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा निखार आएगा। संतान की शिक्षा और करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार से जुड़ी चल रही किसी समस्या का हल भी मिल सकता है।
नेगेटिव- आज किसी भी यात्रा से बचें, क्योंकि इसमें समय और पैसा दोनों बेकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च परेशान करेंगे और बजट व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद या कहा-सुनी जैसी स्थिति न बनने दें।
व्यवसाय- व्यापार में कुछ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन साथ ही विस्तार से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है, जिसके परिणाम अनुकूल रहेंगे। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में नुकसान या धोखा होने जैसी स्थिति भी बनती दिख रही है।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। इससे आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाए रखेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप अपने किसी रुचि वाले काम को करके खुशी महसूस करेंगे। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
नेगेटिव- युवा अपने व्यक्तित्व और दिनचर्या में समय के अनुसार बदलाव लाएं। आपके बनते कामों में बार-बार रुकावट आने का कारण आपका उतावलापन और गुस्सा भी है। आज मामा पक्ष से कुछ वाद-विवाद होने की आशंका है।

व्यवसाय- व्यवसाय में बनते कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आती रहेंगी। ध्यान रखें कि खुद को साबित करने के लिए अभी और ज्यादा संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप गंभीरता और समझदारी से परेशानियों का हल निकाल लेंगे। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं, लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान की वजह से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख-सुविधा से जुड़े कामों और जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में बीतेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। ज्यादातर काम सुचारु रूप से पूरे होने से सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपनी लापरवाही या व्यवहार-कुशलता की कमी की वजह से व्यवसायिक मामलों में धोखा खा सकता है। कई बार बहुत ज्यादा सोचने-विचारने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल जाती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। उनका सही उपयोग करें। बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। इस समय नौकरी और व्यवसाय दोनों में माहौल अनुकूल बनाने के लिए बहुत सूझबूझ से काम लेना होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चली आ रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में आज कुछ ठहराव मिलेगा और आप सुकून से अपने दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें, आपका कोई सपना साकार होने वाला है।
नेगेटिव- किसी की राय पर बिना सोचे-समझे अमल न करें, क्योंकि इसकी वजह से बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बिताएं। अगर जमीन या वाहन खरीदने की योजना है, तो कागजात अच्छी तरह जांचना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर आपका कोई सपना साकार हो सकता है। इस समय रियल एस्टेट से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या बड़ा आर्डर दिलवा सकते हैं। सरकारी नौकरी में ज्यादा कार्यभार आपको थका सकता है।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन मौसम को देखते हुए खानपान के प्रति ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन खुशनुमा बीतेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़े मामलों में भी कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। इस समय आपकी सभी गतिविधियां समय पर पूरी होने से सुकून रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और स्नेह आपके भाग्य को और प्रबल बना रहा है।
नेगेटिव- भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। आज किसी भी तरह की आवाजाही से बचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
व्यवसाय- कामकाज में बहुत ज्यादा गंभीरता और एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। किसी बड़े राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।
लव- विपरीत परिस्थितियों में घर के सभी लोगों का सहयोग आपको आत्मबल देगा। प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो वह दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को अमल में लाने का भी यह सही समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि अच्छी रहेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना होगा। जिम्मेदारियों का बोझ भी बना रहेगा। घर के बड़े सदस्यों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। विद्यार्थी मौज-मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है, तो उसे समय रहते निपटाना बेहतर होगा। अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रखने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही व्यवसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति खास जागरूक रहना जरूरी है। खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- धनु राशि वालों के लिए समय बहुत अनुकूल बना हुआ है। पिछले कुछ समय से चली आ रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत कामों में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। किसी असंभव लगने वाले काम के अचानक बनने से मन में बहुत खुशी और उत्साह रहेगा।
नेगेटिव- अपने क्रोध और आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ रहा है। रुपये-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। किसी कीमती वस्तु के न मिलने से कुछ चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी हालात दिन-प्रतिदिन सुधरेंगे। कर्मचारियों की ओर से आपको काम में पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारियों के साथ संबंधों में भी सुधार आएगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपके व्यवसायिक संबंधों को खराब कर सकता है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर काबू पाएं।
लव- मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर जैसा कार्यक्रम बन सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। ब्लड प्रेशर और अत्यधिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आपके दैनिक कार्यक्रम में बदलाव आएगा और दिन अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार बीतेगा। महत्वपूर्ण संपर्कों और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। कुछ समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर बिताएं।
नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ न लें, वरना इससे आपका मूड खराब हो सकता है। आलस हावी होने से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बेकार की गतिविधियों में खर्च अधिक रहेगा। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें, वरना वापसी मुश्किल होगी।
व्यवसाय- कुछ व्यवसायिक यात्राएं पूरी हो सकती हैं। कुछ नए आर्डर भी मिल सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कार्यक्षमता और बढ़ानी होगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा और काम भी ज्यादा रहेगा।
लव- किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का अच्छा समय है। लेकिन वास्तु से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें। लेन-देन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में जरूरत से ज्यादा भावुकता और उदारता न रखें, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। किसी करीबी संबंधी से भी कहा-सुनी हो सकती है। अचानक घर में मेहमान आने से व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ असमंजस और निर्णयहीनता की स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर की योजनाएं और काम करने का तरीका लाभदायक साबित होगा। आफिशियल मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।
लव- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मनोरंजन में समय बिताने से तनाव में राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से जोड़ों और घुटनों में दर्द बढ सकता है। योग और व्यायाम को नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आप कोई खास काम शुरू करने वाले हैं, तो उसमें परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच को सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए कुछ समय धार्मिक कथा और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें।
नेगेटिव- कोई खास फैसला लेने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। खुद को किसी से कम समझने की गलती न करें और अपनी क्षमताओं को पहचानें। लेकिन बहुत ज्यादा अनुशासन भी कभी-कभी दूसरों के लिए परेशानी बन सकता है। समय के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी निकल जाएगा। अपने व्यवसायिक संपर्क और मजबूत करें। नई पार्टी और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधान भी रहें। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से ज्यादा लाभ होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसा महसूस हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

