

स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार में आयोजित एक विचार गोष्ठी में नारी शक्ति वंदन बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने से संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा, जिससे राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।


मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने की सोच लगातार जमीन पर उतर रही है और यह बिल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।


उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय निकायों से लेकर पंचायत स्तर तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, जिससे उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर मिल सकें।


वहीं, घरेलू गैस की कालाबाजारी के मुद्दे पर मंत्री ने जानकारी दी कि कई स्थानों पर छापेमारी की गई है और आपूर्ति व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस महिलाओं को अधिकार और अवसर देना है, ताकि वे हर क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ सकें।

