

स्थान : बाज़पुर
रिपोर्टर : विशेष शर्मा

विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के आदेश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री और भंडारण के अड्डों को समूल नष्ट करने के लिए कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में शराब और मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।


अभियान अपराध निरोध क्षेत्र 4 बाजपुर के रमपुरा काजी, सरकड़ी और केलाखेड़ा में केंद्रित किया गया। इस दौरान जनपदीय प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही और इलाके में छानबीन की गई।


कार्रवाई में नाले किनारे बनी 2 अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया और लगभग 4000 किलो लहन को भी नष्ट कर दिया गया।


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस संबंध में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत 1 अभियोग पंजीकृत किया गया।
टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही बलजीत सिंह, राखी और वंदना घिल्डियाल मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाईयों से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर लगाम लगेगी और जनता को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को भी अवैध शराब और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उनके सहयोग की अपील की गई।

