विकासनगर में महिला से सोने की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर में महिला से सोने की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 अप्रैल की शाम हुई जब ऋषभ अपनी पत्नी के साथ पोंटा साहिब से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया।

इस दौरान दंपत्ति ने साहस दिखाया और आरोपी में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम आसिक (30) निवासी हरिपुर कालसी बताया।

पूछताछ में आसिक ने बताया कि वह और उसका साथी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों से मोबाइल और गहने छीनते हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने कीमती सामान की सुरक्षा रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।