जसपुर में गरीबों के लिए बिजली कनेक्शन का मुद्दा उठा जिला पंचायत सदस्य ने

जसपुर में गरीबों के लिए बिजली कनेक्शन का मुद्दा उठा जिला पंचायत सदस्य ने

स्थान : जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने बैलजोड़ी क्षेत्र से गरीबों की आवाज बनते हुए विधानसभा जसपुर में गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम बढ़ाया है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देवतुल्य गरीब जनता का मामला है और अगर अधिकारी ग्राउंड पर जाएंगे तो उनकी समस्याओं का सही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि हम सब अच्छे घरों में 24 घंटे बिजली की सुविधा का आनंद ले रहे हैं, लेकिन कई घरों में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है।

चरनजीत सिंह ने सवाल उठाया कि जिन लोगों को वोट देने का अधिकार है, क्या उन्हें उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड विद्युत विभाग द्वारा गरीबों को वंचित रखा जा रहा है और यदि कोई गरीब व्यक्ति कनेक्शन जोड़ देता है तो उस पर लाखों रुपए की पेनल्टी लगाकर उनका शोषण किया जाता है।

जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि उनके द्वारा यह दर्द उठाया गया है ताकि जसपुर विधानसभा में जितने भी बिजली कनेक्शन हैं, वे सभी सही तरीके से आवंटित किए जाएं और हर घर में बिजली पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह काम नहीं होगा, वे किसी भी त्यौहार – दीपावली, होली या गुरुपर्व – को नहीं मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि 2023 में एक आदेश आया था, जिसके कारण अब तक जसपुर के कई घरों में बिजली कनेक्शन नहीं लगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने वाले हैं।

चरनजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में पूरी फाइल तैयार होगी और मुद्दों को सामने रखकर जनता की सेवा का काम किया जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि इस मुद्दे में उनका सहयोग आवश्यक है और सभी मिलकर गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधा दिलाने में मदद करें।