

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे साइबर धोखाधड़ी के एक वारंटी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार सक्रिय अभियान चला रही है।

इस अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार द्वारा की जा रही थी।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता और बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद राजस्थान में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी 6 अप्रैल 2026 को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) क्षेत्र से की गई। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और साइबर ठगी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। अभियान के तहत आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

