

स्थान : रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की में किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। बिजली और राजस्व से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों ने महापंचायत कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।


यह प्रदर्शन उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।


राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना दिया और सरकार व विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखीं। इनमें बिजली बिलों में सिक्योरिटी शुल्क की वसूली बंद करने, ट्यूबवेल की दरें कम करने और स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने की मांग शामिल है।
इसके साथ ही किसानों ने सरचार्ज माफ करने और बकाया होने पर कनेक्शन न काटने की भी मांग उठाई। धरने के बाद किसानों ने विद्युत विभाग कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च निकाला।

तहसील पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक और ज्ञापन सौंपा, जिसमें राजस्व से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। किसानों ने मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने, इकबालपुर चीनी मिल का बकाया भुगतान कराने और OBC आरक्षण बढ़ाने की मांग की।

किसान नेता गुलशन रोड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने किसानों की मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।

