राउंड टेबल क्लब ने नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में कराया दो कक्षाओं का निर्माण और लाइब्रेरी स्थापना

राउंड टेबल क्लब ने नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में कराया दो कक्षाओं का निर्माण और लाइब्रेरी स्थापना

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी के नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में राउंड टेबल क्लब की पहल से दो नई कक्षाओं का निर्माण, फर्नीचर की व्यवस्था, छात्राओं के लिए स्कूल बैग और लाइब्रेरी का निर्माण किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम काठगोदाम हल्द्वानी की महापौर गजराज सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। राउंड टेबल क्लब के एरिया अध्यक्ष निखिल तथा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और सौरभ शाह ने इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या फरहत अफसार के साथ समस्त शिक्षिकाएं चंद्रकला रौतेला, कविता उपाध्याय, आशा त्रिपाठी और चंपा गोनी आदि भी समारोह में उपस्थित रहीं।

राउंड टेबल क्लब की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई में सहायक संसाधनों की सुविधा प्रदान करना है।

महापौर ने कहा कि इस तरह की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा और छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या फरहत अफसार ने राउंड टेबल क्लब और नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग से छात्राओं को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और क्लब के सदस्यों ने मिलकर छात्राओं के लिए नए संसाधनों का उद्घाटन किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।