
स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर : संजय जोशी

अल्मोड़ा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल को नया दायित्व मिलने के बाद उनके कफलखान स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


दिनभर उनके आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।


इस मौके पर अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा भी उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


बधाई देने वालों में सभासद अमित शाह, अर्जुन सिंह, अभिषेक जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह और मंजू मेहता शामिल रहे।

इसके अलावा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, ग्राम प्रधान पंकज सिंह, जोगाराम समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोविंद सिंह पिलख्वाल के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस दौरान पूरे दिन उनके आवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और समर्थकों ने एकजुटता के साथ उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

