खटीमा में ‘लेट्स पढ़ाई अवॉर्ड 2026’, युवाओं के लिए जॉब गारंटी मॉडल की शुरुआत

खटीमा में ‘लेट्स पढ़ाई अवॉर्ड 2026’, युवाओं के लिए जॉब गारंटी मॉडल की शुरुआत

स्थान : खटीमा
रिपोर्टर
: अशोक सरकार

उत्तराखंड के खटीमा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल देखने को मिली है। ‘लेट्स पढ़ाई’ संस्थान द्वारा आयोजित ‘अवॉर्ड 2026’ समारोह में युवाओं के भविष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए।

कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक वीरेंद्र सिंह ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ‘जॉब गारंटी मॉडल’ पेश किया। उन्होंने दावा किया कि संस्थान न केवल छात्रों को शिक्षा देगा, बल्कि उन्हें रोजगार दिलाने की लिखित गारंटी भी देगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शिरकत की। उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी।

विधायक कापड़ी ने कहा कि आज के समय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने में लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन ‘लेट्स पढ़ाई’ जैसे संस्थान कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

संस्थान के अनुसार, जहां सामान्य तौर पर ग्रेजुएशन कोर्स पर 15 से 20 लाख रुपये तक खर्च होते हैं, वहीं यहां वही कोर्स लगभग 5 लाख रुपये के भीतर पूरा कराया जाएगा। साथ ही यदि कोर्स पूरा होने के बाद छात्र को नौकरी नहीं मिलती, तो फीस वापस करने की गारंटी भी दी जाएगी।

संस्थान का दावा है कि छात्र अपनी मास्टर डिग्री के दौरान ही इतनी स्किल्स हासिल कर लेंगे कि वे अपनी लागत से तीन गुना तक कमाने में सक्षम हो सकेंगे।

बेरोजगारी के इस दौर में ‘लेट्स पढ़ाई’ का यह मॉडल खटीमा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पहल शिक्षा क्षेत्र में कितनी बड़ी बदलाव लेकर आती है।