हरिद्वार में अमित शाह की जनसभा, बैरागी कैंप में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार में अमित शाह की जनसभा, बैरागी कैंप में उमड़ी भारी भीड़

स्थान : हरिद्वार

ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।

यह जनसभा उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। इस दौरान गृह मंत्री राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

कार्यक्रम स्थल बैरागी कैंप में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में पंडाल में मौजूद हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार के चार वर्षों के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा।

राजनीतिक दृष्टि से भी इस जनसभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास बता रही है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक के सभी इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

भारी भीड़ और सुरक्षा के बीच अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनसभा में अमित शाह राज्य के विकास और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर क्या संदेश देते हैं।