केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की तैयारी, सूरज सेवा दल के कार्यकर्ता पिरपुरा में जुटे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की तैयारी, सूरज सेवा दल के कार्यकर्ता पिरपुरा में जुटे

स्थान : रूड़की

ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रुड़की के पिरपुरा क्षेत्र में सूरज सेवा दल के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री से मुलाकात करने की योजना बनाते हुए एक बैठक आयोजित की।

इस दौरान हरिद्वार–मंगलौर हाईवे पर स्थित सूरज सेवा दल के कार्यालय में संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन की रणनीति और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।

बैठक का नेतृत्व संगठन के प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतज़ार ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतज़ार ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को उठाने के लिए लगातार सक्रिय हैं और केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखने की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।