भीमताल: ओखलकांडा ब्लॉक के हैड़ाखान मोटर मार्ग का डामरीकरण जल्द शुरू

भीमताल: ओखलकांडा ब्लॉक के हैड़ाखान मोटर मार्ग का डामरीकरण जल्द शुरू

स्थान : भीमताल

ब्यूरो रिपोर्ट

भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के सिमलिया बैंड से हैड़ाखान मोटर मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था, जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवाजाही में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने PWD विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस मार्ग पर डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजें

इसके बाद विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विधायक कैड़ा ने कहा कि जल्द ही हैड़ाखान मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

विधायक ने यह भी बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

क्षेत्र की जनता ने विधायक कैड़ा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह मार्ग खराब होने से पहले से ही लोगों की आवाजाही और कृषि कार्यों में बाधा डाल रहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ना केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का परिवहन और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।