
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून 2026 में भारत में 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। इस सीरीज का आयोजन 6 जून से 20 जून तक होगा, जो आईपीएल के 19वें सीजन के समाप्त होने के बाद शुरू होगी।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि मुल्लांपुर में टेस्ट मैच से सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद तीनों वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।


टेस्ट और वनडे का कार्यक्रम
- 6-10 जून: मुल्लांपुर – टेस्ट मैच
- 14 जून: धर्मशाला (HPCA स्टेडियम) – पहला वनडे
- 17 जून: लखनऊ (इकाना स्टेडियम) – दूसरा वनडे
- 20 जून: चेन्नई (चेपॉक स्टेडियम) – तीसरा वनडे

सभी वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।


टीम इंडिया वर्ल्ड कप में
टीम इंडिया फिलहाल होम ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत ने सुपर-8 स्टेज में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत का सामना 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


वहीं, अफगानिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि UAE और कनाडा को हराया।

अफगानिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड
अफगानिस्तान ने अपना टेस्ट करियर भारत के खिलाफ ही शुरू किया था। 2018 में बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रन से हराया। तब से अफगानिस्तान ने कुल 13 टेस्ट खेले, जिनमें 4 जीत, 7 हार और 2 ड्रॉ रहे। भारत को अब तक अफगानिस्तान कभी नहीं हरा सका।

वनडे और टी-20 रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 वनडे मुकाबले हुए हैं। ये सभी मल्टिनेशन टूर्नामेंट में खेले गए। एशिया कप में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले, जिनमें एक में भारत जीता और 2018 में एक मुकाबला टाई रहा। 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में दोनों ने 2 मैच खेले और भारत ने सभी जीते।

टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों ने 9 मैच खेले। इनमें भारत ने 8 में जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला बेनीजा रहा। दोनों टीमों ने अपनी इकलौती टी-20 सीरीज 2024 में खेली थी, जिसमें भारत ने 3-0 से जीत हासिल की।

