
ब्यूरो रिपोट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए ट्रांस्क्रिप्शन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।


अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना आवश्यक होगा।

UPPBPB की ओर से आशुलिपि श्रुतलेख टंकण (Transcription) परीक्षा जनपद गौतमबुद्ध नगर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सही तिथि और समय अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन करें। स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को तय समय पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र और दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। लेट होने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

UP पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल हुए हैं, उनके स्टेटस पर “You are qualified. Download your admit card for stenography test.” प्रदर्शित होगा।
वहीं, जो अभ्यर्थी सफल नहीं हुए या गलत लॉगिन डिटेल से लॉगिन करने का प्रयास करेंगे, उनके स्टेटस पर क्रमशः “Sorry You are not qualified and not shortlisted for stenography test.” या “Invalid Login credentials.” दिखेगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि परीक्षा से जुड़ी अद्यतन जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in देखें।

