विकासनगर में इनरव्हील क्लब की पहल, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

विकासनगर में इनरव्हील क्लब की पहल, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

स्थान – विकासनगर

ब्यूरो रिपोट

महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता की एक प्रेरणादायक तस्वीर विकासनगर में देखने को मिली, जहां इनर वील क्लब दून विकास ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 308 की चेयरपर्सन पूजा गोयाल का स्वागत किया गया।

शहर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में क्लब की चेयरमैन बिंदिया शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने पूजा गोयल को फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य और अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूजा गोयल ने कहा कि इनरव्हील क्लब का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के जरिए ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर भेंट की गई। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर भी स्थापित किया गया, जिससे स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।

सेवा कार्यों के साथ क्लब ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अहम पहल की।इनर वील क्लब Paonta Sahib के सहयोग से जैन नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में 9 से 16 वर्ष की 50 बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीना जेन ने अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी और समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।

महिला सशक्तिकरण से लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा तक, इनरव्हील क्लब की यह पहल समाज को सकारात्मक संदेश दे रही है कि जब सेवा का संकल्प मजबूत हो, तो बदलाव निश्चित है।