हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर अखाड़ा परिषद की अहम बैठक

हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर अखाड़ा परिषद की अहम बैठक

स्थान – हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मेला कंट्रोल भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक के लिए सभी प्रमुख अखाड़ों को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और संत समाज की भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, आगामी कुंभ के अमृत स्नान, पेशवाई, देहरादून ध्वज सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। संत समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं और अखाड़ों की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।

कुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आवास और सुविधाओं को लेकर प्रारंभिक स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। अखाड़ा परिषद इस आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सुझाव एकत्र कर रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अखाड़ा परिषद के साथ बैठक कर चुके हैं। बैठक में राज्य सरकार और संत समाज के बीच समन्वय पर जोर दिया गया था।

अखाड़ा परिषद की इस बैठक को कुंभ 2027 की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद तैयारियों को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना सामने आएगी।