
स्थान – रुड़की

ब्यूरो रिपोट

रुड़की की धरती एक बार फिर आध्यात्मिक और बौद्धिक मंथन की साक्षी बनने जा रही है। आचार्य रमेश सेमवाल ने आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा 28 फरवरी को 85वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ आदर्श नगर, रुड़की में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि महाकुंभ में ज्योतिष, धर्म, वेद और वेदांत जैसे विषयों पर गहन विमर्श होगा। देशभर से आए विद्वान नव संवत्सर 2083 के शुभागमन पर वर्षफल, वैश्विक परिदृश्य और जनजीवन पर ज्योतिषीय प्रभावों पर चर्चा करेंगे।


कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि आमजन को निःशुल्क ज्योतिष परामर्श प्रदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल विद्वानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता भी इसका लाभ उठा सकेगी।


महाकुंभ का उद्घाटन राज राजेश्वरम महाराज करेंगे। उनके सान्निध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

मंच पर डॉ. रविंद्र पुरी महाराज, यतिंद्रानंद गिरी महाराज सहित अनेक संत-महंत और विद्वान उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और ज्योतिष प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

महाकुंभ में डॉ. लेखराज शर्मा, डॉ. अजय, डॉ. पवन सिंह, डॉ. अनिल वत्स, डॉ. राजकुमार द्विवेदी, जीडी वशिष्ठ, पंडित के.ए. दुबे, पद्मेश आचार्य, सुरेश शर्मा और राजेश्वराचार्य जैसे प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर आध्यात्मिक और ज्योतिषीय ज्ञान का लाभ उठाने की अपील की है।

