पंतनगर विश्वविद्यालय में राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

पंतनगर विश्वविद्यालय में राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

स्थान – पंतनगर

ब्यूरो रिपोट

गुरमीत सिंह ने गोविन्द बल्लब पन्त युनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रिकाल्चार एंड टेक्नोलोजी में आयोजित चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर एवं खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने 800 मीटर पुरुष एवं महिला वर्ग की दौड़ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सोबन सिंह जीना युनिवर्सिटी के अंकित नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री देव सुमा उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के आसिफ द्वितीय तथा एसएसजे अल्मोड़ा के ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कुमाऊ यूनिवर्सिटी की नीतू ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत विधि हरिद्वार की चांदनी द्वितीय तथा एसएसजे अल्मोड़ा की शीतल भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवा शक्ति, अनुशासन, संकल्प और राष्ट्रीय भावना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की उज्ज्वल युवा शक्ति की उपस्थिति इस आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बनाती है।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।