
स्थान – हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, हरिद्वार द्वारा शिवालिक नगर स्थित एक होटल में सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण परियोजना (SSS) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) और वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) से संबंधित डाटा को शीघ्रता से प्राप्त करना तथा डाटा में पाई जाने वाली त्रुटियों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान IIP एवं ASI डाटा की उपयोगिता और प्रदेश की आर्थिक नीतियों के निर्धारण में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सटीक और समयबद्ध सांख्यिकीय आंकड़े ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्योगों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण डाटा उपलब्ध कराकर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सहयोग करें।

बैठक में निदेशक अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार, सिडकुल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. हरेन्द्र गर्ग, उप निदेशक रश्मि हलधर तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी सहित उद्योग विभाग और सांख्यिकी विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्ध डाटा संकलन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि प्रदेश की आर्थिक योजनाओं को मजबूत आधार मिल सके।

