
स्थान – भीमताल

ब्यूरो रिपोट

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनश्यू में विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर और समाज कल्याण कैम्प का आयोजन किया गया।


स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन, दंत रोग, नेत्र रोग, अस्थिरोग सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई, वहीं दिव्यांग जनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए और व्हीलचेयर वितरित की गई। अन्य बीमार व्यक्तियों को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।


विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों के दिव्यांगजन हल्द्वानी नहीं आ पाते हैं।


ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास है कि गांव के अंतिम छोर तक भी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक बर्गली, प्रधान विमला देवी, रवि गोस्वामी, प्रधान मदन परगाई, भुवन भट्ट, ललित भट्ट, संदीप कुमार, खड़क सिंह बिष्ट, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


