
स्थान – नैनीताल

ब्यूरो रिपोट

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए 24 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। फैसले के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क है।


एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यवाही के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। इसके तहत अत्याधुनिक असलहों, भारी पुलिस बल, फायर यूनिट, टियर गैस, ड्रोन यूनिट और पीएसी की तैनाती की गई है।


मुख्य कार्रवाई में निम्न बिंदु शामिल हैं:

- एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की जा रही है।
- पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग।
- संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्रवाई जारी।
- स्थानीय पहचान पत्र के बिना कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित।
- कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन, लाइन नं. 17, इंद्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इंद्रानगर, ताज मस्जिद, गांधी नगर, भारद्वाज चौराहा और ताज चौराहा सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।


इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल ने किया। फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, थाना पुलिस बल और पीएसी के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी नैनीताल की अपील:
एसएसपी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने शांति बनाए रखने, अफवाह फैलाने से बचने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास से दूर रहने की अपील की। पुलिस फील्ड और सोशल मीडिया दोनों प्लेटफार्म पर सतर्क नजर बनाए हुए हैं।

