
स्थान – देहरादून

ब्यूरो रिपोट

दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रेमनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन के माध्यम से थाने पहुंचाया।


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए कुल 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला।


यह अभियान प्रेमनगर बाजार, नंदा की चौकी, सुधोवाला सहित आसपास के कई इलाकों में चलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और कानून का पालन करें।


