
स्थान : हल्द्वानी

रिपोर्टर : संजय जोशी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा के तत्वाधान में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज का मुकाबला जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में फ्यूचर स्टार क्लब और रानीखेत क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर रानीखेत क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूचर स्टार क्लब की पूरी टीम 44.5 ओवर में 231 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के लिए विकास फ़र्तयाल ने 37, अभय ने 35, रवि ग़याल ने 26 और चैतन्य ने 21 रन बनाए। रानीखेत क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विजय सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि गोकुल और कमल ने 2-2 विकेट हासिल किए।


निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेट क्लब ने 32.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। रानीखेत क्लब के बल्लेबाज प्रशांत कुमार ने 71 रन बनाए, जबकि अमन अधिकारी और तक्ष रावत नाबाद रहे। फ्यूचर स्टार क्लब के गेंदबाज विकास फ़र्तयाल और सौरव धौनी ने क्रमशः 2 और 1 विकेट लिए।

मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए रानीखेत क्रिकेट क्लब के प्रशांत कुमार को दिया गया।

अंपायर की जिम्मेदारी शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में हरप्रीत सिंह कम्बोज ने योगदान दिया।

आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजय मेहरा, संरक्षक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा, और श्री पंकज जोशी, सदस्य क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा, ने टीमों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, कमल कोरंगा, अभिषेक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का अगला मैच मंगलवार, 24 फरवरी 2026, को जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में रानीखेत क्रिकेट क्लब और मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के बीच प्रातः 9:00 बजे से खेला जाएगा।

