
लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसी क्रम में आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ मुख्य चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित समिट में कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मौजूद थे। ऐसे समय में कांग्रेस का प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने वाला था।

दिपेन्द्र कोश्यारी ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भाजपा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी और दिल्ली तक आंदोलन करने की तैयारी कर रही है।


उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की विचारधारा के खिलाफ लगातार विरोध जताती रहेगी और देश की सुरक्षा और छवि के लिए आवाज उठाती रहेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन ने स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की भी चुनौती पेश की। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


