
स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोट

हरिद्वार में अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से देर रात सघन पुलिस चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ संचालित किया गया।


अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शस्त्र, नशीले पदार्थ, संदिग्ध वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर सघन जांच की गई।

कारों से लेकर बाइक चालकों तक की गहन तलाशी ली गई। वाहनों के दस्तावेज जांचे गए और बैग तक खोलकर तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।


एसएसपी के सख्त निर्देश के तहत सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर भी वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी नजर रखी।

जिले के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों और हाईवे पर विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान देर रात तक चलता रहा, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।


