भतरोंजखान में सतीश नैनवाल को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि

भतरोंजखान में सतीश नैनवाल को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भतरोंजखान पहुंचकर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल के भाई एवं ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा, भाजपा नेता रवि मोहन अग्रवाल, गिरीश भगत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।