हल्द्वानी में स्मैक व अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

हल्द्वानी में स्मैक व अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोट

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एसएसपी नैनीताल ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में 21 फरवरी 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में एफटीआई के सामने पुराने खंडहर क्षेत्र से अभियुक्त सलमान कुरैशी पुत्र मुर्सलीन कुरैशी, निवासी नई बस्ती अस्थाना मस्जिद के पास, इंद्रानगर वनभूलपुरा को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 65/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र राणा (प्रभारी चौकी मेडिकल) और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

दूसरे मामले में पीडब्ल्यूडी गेट मंडी बाईपास क्षेत्र से अभियुक्त भीम सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम कलसीमा, अल्मोड़ा हाल निवासी हाथीखाल गौरापड़ाव हल्द्वानी को 58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 66/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा (प्रभारी चौकी मंडी) और कांस्टेबल ललित मेहरा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।