
स्थान विकासनगर

ब्यूरो रिपोट

विकासनगर के एक निजी होटल में प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता ब्लॉक के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।


बैठक में शुभम मल्ल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चरण सिंह चौहान और समता जोशी को जिला उपाध्यक्ष, भरत सिंह तोमर को जिला प्रवक्ता और आनन्द सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष बिष्ट और रवि तोमर को मनोनीत किया गया, जबकि अजय पैन्यूली को सचिव और विरेन्द्र सिंह को सह-सचिव बनाया गया।


महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देते हुए रजनी देवी को महामंत्री (महिला) और सुरेश उनियाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया, जबकि बैठक के अंत में सभी का फूल-मालाओं से स्वागत कर एकजुटता का संदेश दिया गया।


