अजय भट्ट ने कैची धाम बाईपास का किया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण।

अजय भट्ट ने कैची धाम बाईपास का किया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण।

स्थान -नैनीताल

ब्यूरो रिपोट

सरोवर नगरी नैनीताल से महज 11 किलोमीटर दूर भवाली क्षेत्र में सांसद अजय भट्ट ने नव निर्मित बाईपास पुल का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसकी लागत लगभग 546.75 लाख रुपये है। इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम बाईपास में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर 39 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही

बहुमंजिला वाहन पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत बन रही पार्किंग से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी।

सांसद ने भवाली-रातिघाट बाईपास के निर्माण से यातायात सुगम होने और पहाड़ी इलाकों में आम जनमानस को जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और मानकों के अनुसार पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बाबा नीम करौरी के दर्शन भी किए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, ईई लोक निर्माण विभाग और अन्य अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।