
स्थान -भीमताल

ब्यूरो रिपोट

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के श्यामखेत से कुड तक मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के तहत हुआ था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


खासकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना उत्पाद हल्द्वानी ले जाने में मुश्किल होती थी। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधार और डामरीकरण की मांग की थी। विधायक ने इसे लेकर PMGSY फेस 4 के तहत प्रस्ताव भेजा था। श्यामखेत से कुड तक मार्ग के लिए 7.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इस मार्ग पर डामरीकरण और सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।


विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के लोसज्ञानी, भलाड़, धारी, कौल मटियाल, नथुवाखान आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।


