
रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत
रानीखेत कोतवाली में नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक (SI) बीसी जोशी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पूर्व प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ के अल्मोड़ा स्थानांतरण के बाद रानीखेत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसी जोशी इससे पहले अल्मोड़ा एसओजी में तैनात थे।


कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभारी निरीक्षक बीसी जोशी ने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा रोकथाम और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

बीसी जोशी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चालानी कार्रवाई और आवश्यक कार्रवाई समय पर की जाएगी।


बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उनका लक्ष्य लोगों को परेशानी मुक्त और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

प्रभारी निरीक्षक बीसी जोशी ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएगी और जनता के साथ मिलकर सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करेगी।


इस अवसर पर कोतवाली के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और बीसी जोशी का स्वागत किया।


