लाईन पार संजय नगर में सड़क का कायाकल्प, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया लोकार्पण

लाईन पार संजय नगर में सड़क का कायाकल्प, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया लोकार्पण

स्थान – लालकुआँ
रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

लाईन पार संजय नगर कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर सड़क की आस लगाए बैठे लोगों के लिए आज उम्मीद का दिन बन गया। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विधायक निधि से निर्मित 6 लाख रुपये की लागत वाली 105 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया।

आज लोकार्पण के अवसर पर सड़क का पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कॉलोनी के स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे, जो आज पूरी हुई।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों की सुविधा और कॉलोनी के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक के समक्ष सामुदायिक भवन, अन्य सड़कों के निर्माण और क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग भी रखी।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम पहल है।

सड़कों के सुधार और कॉलोनी के विकास से इलाके में यातायात सुगमता और जीवनस्तर में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम में कॉलोनी के दर्जनों लोग उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक को सकारात्मक विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।