
स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड सरकार द्वारा सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन योजना (ASP) का शासनादेश जारी किए जाने पर उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए धामी सरकार का आभार जताया है।


शासनादेश की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में कर्मचारी संघ द्वारा आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर को संघ के सदस्यों ने सम्मानित कर उनकी हौसला-अफजाई की।


कर्मचारियों ने कहा कि डॉ. चंद्रशेखर के अथक प्रयासों और सतत संघर्ष के कारण ही सरकार ने ASP योजना का शासनादेश जारी कर कर्मचारियों को लाभान्वित किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
संघ सदस्यों ने कहा कि यह शासनादेश कर्मचारियों के कैरियर और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी कर्मचारियों की एकजुटता और मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि शासनादेश को लागू कराने में हर कर्मचारी की अहम भूमिका रही है।


कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारियों ने सरकार से योजना के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई, ताकि इसका लाभ सभी पात्र कर्मचारियों तक शीघ्र पहुंच सके।

