समाजवादी पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

समाजवादी पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राव धन्नू ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, युवजन सभा के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।