प्रदेश भाजपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रदेश भाजपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

स्थान – देहरादन
ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात करते हुए सभी देशवासी संविधान और कानून पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा देश और संविधान को सर्वोपरि मानकर कार्य करती आई है और देशवासियों का संविधान पर अटूट विश्वास है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए और संविधान की मूल भावना को याद करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय में उपस्थित सभी ने देशभक्ति की भावना को मजबूत किया।