द्वाराहाट में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

द्वाराहाट में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

स्थान – द्वाराहाट
ब्यूरो रिपोर्ट

द्वाराहाट नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह नगर में सभी स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चों के हाथों में तिरंगा और दिलों में देशभक्ति के भाव थे। बैंड की धुन और “भारत माता की जय” के नारों के बीच बच्चे मुख्य चौक, त्रिमूर्ति चौक और घटगढ़ तिराहे से होकर अपने-अपने विद्यालयों की ओर प्रस्थान किए।

विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगे को प्रणाम किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर कोतवाली में सुबह 9 बजे झंडारोहण किया गया। वहीं फॉरेस्ट कार्यालय द्वाराहाट में रेंजर गोपाल जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नगर पंचायत सहित सभी राजकीय और गैर सरकारी संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और गणतंत्र दिवस की गरिमा को सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों और नागरिकों ने देशभक्ति का संकल्प दोहराया और संविधान के मूल सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया।

द्वाराहाट में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों और नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने वाला साबित हुआ।